दर्जन भर सपाइयों को जेठवारा पुलिस ने किया गिरफ्तार



 

 


 

कटरा गुलाब सिंह,प्रतापगढ।सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ गॉवों में भ्रमण कर किसानों को जागरूक कर रहे दर्जनों सपाइयों को आज जेठवारा पुलिस ने थाना क्षेत्र की लोकापुर बाजार से गिरफ्तार कर लिया।विश्वनाथगंज विधान सभा क्षेत्र के पूर्व  सपा प्रत्यासी संजय पांडे के नेतृत्व में दर्जनों सपाइयों ने आज क्षेत्र के कई गॉवों में किसानों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी और आय दोगुनी करने के बहाने किसानों के साथ  हो रही ज्यादती की भी चर्चा की। खाद,बीज के मनमानी बढ़ते दाम,किसानों की उपज का निर्धारित मूल्य दिलाने के नाम पर की जा रही धोखा धड़ी,बिजली व डीजल के बढ़ते दाम,नई कृषि नीति के बहाने किसानों के अधिकारों का हनन,जैसे कई मुद्दों को लेकर किसानों को जागरूक किया।क्षेत्र के परसरामपुर,मधुपुर, नेवाड़ी, पूरे बसावन,कुसाही आदि गांवों में भ्रमण के बाद जैसे ही वह लोग प्राथमिक विद्यालय चन्दीपुर में पहुंचे। बड़ी संख्या में आयी जेठवारा पुलिस  ने बल प्रयोग करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।सपा विधानसभा अध्यक्ष राज कुमार यादव ने बताया की लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात को किसानों तक पहुंचाने में बाधक बनते हुए पुलिस ने मनमानी तरीके से कार्यकर्ताओ से बदसलूकी करते हुए पीटा और गिरफ्तार कर लिया।इनमें पूर्व प्रत्यासी संजय पांडे,राजकुमार यादव,अहमद अली,महेंद्र यादव,साजिद अली,जुनैद,इरसाद,रितिक यादव,अभिषेक सिंह,सौरभ सिंह,सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया गया।