नौ अभियुक्तों के विरूद्ध की गई गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही

प्रतापगढ़ । जनपद के थाना संग्रामगढ़ से लूट, डकैती का प्रयास व जाली नोटो की सम्पलाई जैसे अपराधों से सम्बन्धित 09 अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 296,20 धारा 2,3 यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की गई है।


पुलिस ने इस एक्ट के तहत वृजेन्द्र यादव पुत्र दानपाल यादव नि0 ओझा का पुरवा, मादामई थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़,गुलशन सरोज पुत्र जगतपाल सरोज नि0 मादामई थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़, सुजीत उर्फ पप्पू सरोज पुत्र रामसुमेर सरोज नि0 काशीपुर थाना संग्रामगढ़ जनपद प्रतापगढ़,जहेन्द्र उर्फ जयेन्द्र पुत्र केशव राम सरोज नि0 काशीपुर थाना संग्रामगढ़ जनपद प्रतापगढ़,रोहित सरोज पुत्र धर्मेन्द्र सरोज उर्फ मण्डे नि0 रुमती, आजाद नगर थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़,गोविन्द पुत्र श्याम लाल नि0 काशीपुर थाना संग्रामगढ़ जनपद प्रतापगढ़,बच्चा उर्फ रुपेश पुत्र अमृत लाल नि0 ब्रम्हचारी का पुरवा थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़, शैलेन्द्र पुत्र दानबहादुर यादव नि0 मादामई थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़, राजेश कुमार उर्फ पुजारी सरोज नि0 अमृतलाल सरोज नि0 ओझा का पुरवा, मादामई थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ के खिलाफ कार्यवाही की है।


जनपद के थाना महेशगंज से थानाध्यक्ष अमरनाथ राय मय हमराह द्वारा थानाक्षेत्र महेशगंज के पनाह नगर से मुखबिर खास की सूचना पर 02 महिलाओं 01. ललिता सरोज पत्नी राजेश सरोज 02. गुड़िया सरोज पत्नी अमरनाथ सरोज निवासीगण पनाह नगर, थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20-20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर क्रमशः मु0अ0सं0 388,20, 389,20 धारा 60 आबकारी अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया व थाना महेशगंज से ही उ0नि0 श्याम सुन्दर लाल श्रीवास्तव मय हमराही द्वारा थानाक्षेत्र महेशगंज के जया का पुुरवा से मुखबिर खास की सूचना पर 03 लोगों 01. मोहन लाल पुत्र श्रीपाल गौतम निवासी मनिराम का पुरवा थाना महेशगंज, प्रतापगढ़ 02. अशोक कुमार पुत्र राम सजीवन सरोज 03. प्रेमा देवी पत्नी मोतीलाल सरोज निवासीगण जया का पुरवा, थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20-20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर क्रमशः मु0अ0सं0 390,20, 391,20 व 392,20 धारा 60 आबकारी अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।